विधानसभा में हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते विधायक सुधीर शर्मा

सुधीर शर्मा का बड़ा हमला: विधानसभा के अंदर खुला हिमाचल के हेल्थ सिस्टम का कच्चा-चिट्ठा

Spread the love

​सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक


तपोवन, धर्मशाला विधानसभा
​हिमाचल प्रदेश विधानसभा के भीतर धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने नियम 67 के तहत प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था (हेल्थ सिस्टम) पर तीखा हमला बोला है। सदन के अंदर सरकार को घेरते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोली और व्यवस्था का पूरा कच्चा-चिट्ठा सामने रख दिया।
​विधायक सुधीर शर्मा ने सदन में गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि आज प्रदेश के अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों की हालत दयनीय हो चुकी है।

आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने के दावे कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है। उन्होंने स्वास्थ्य सिस्टम में खामियों, डॉक्टरों और बुनियादी सुविधाओं की कमी तथा व्यवस्था की नाकामी पर तीखी आवाज उठाई।


​नियम 67 के तहत लाए गए इस गंभीर मुद्दे पर सदन के भीतर सियासी पारा चढ़ गया और सरकार से तीखे जवाब की मांग की गई। सुधीर शर्मा के इस आक्रामक तेवर से विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर जोरदार चर्चा छिड़ गई है।


​देखते रहें पंजाब दस्तक | फॉलो करें पंजाब दस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *