शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनावी परिणाम 8 दिसंबर यानी कल आयेंगे. सुबह 8 बजे से 68 मतगणना केंद्रो पर मतगणना शुरू होगी. मतगणना के लिए लगभग 10 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी. लोग चुनाव आयोग के पोर्टल पर परिणाम देख सकेंगे. मण्डी जिला के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 11 प्रत्याशी, जबकि न्यूनतम प्रत्याशियों की श्रेणी में जिला चम्बा का चुराह विधानसभा क्षेत्र, लाहौल-स्पीति तथा मण्डी जिला का द्रंग विधानसभा क्षेत्र शामिल है, जहां मात्र तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
