हिमाचल के विद्यार्थियों का रीडिंग लेवल देश में सबसे बेहतर, केरल को भी पछाड़ा, शिक्षा मंत्री बोले सरकार का ध्येय शिक्षा में गुणवत्ता लाना।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; भारत सरकार द्वारा अनुबंधित एनुअल स्टेट्स ऑफ एजुकेशन (असर) की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों का रीडिंग लेवल पूरे देश में सबसे बेहतर पाया गया है।भारत सरकार द्वारा अनुबंधित एनुअल स्टेट्स ऑफ एजुकेशन (असर) की रिपोर्ट के अनुसार तीसरी कक्षा के 46.6 प्रतिशत विद्यार्थी आसानी से दूसरी कक्षा की हिंदी की पाठ्य पुस्तक को पढ़ रहे हैं। देश में यह औसत 23.4 फीसदी है।हिमाचल में राष्ट्रीय औसत से दोगुणा तीसरी कक्षा के विद्यार्थी दूसरी कक्षा की पाठ्य पुस्तक पढ़ रहे हैं। विओ,,,हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए निरंतर काम कर रही है जिसके साकारात्मक नतीजे आने शुरू हो गए हैं।

असर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में थर्ड क्लास के 46.6 प्रतिशत छात्र-छात्राएं आसानी से दूसरी कक्षा की हिंदी की पाठ्य पुस्तक को पढ़ लेते हैं। असर के अनुसार पूरे देश में थर्ड क्लास के औसत मात्र 23.4 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही सेकेंड क्लास की पुस्तक पढ़ पाते हैं, जबकि हिमाचल में राष्ट्रीय औसत से दोगुणा ज्यादा स्टूडेंट सेकेंड क्लास की पाठ्य पुस्तक पढ़ लेते हैं जो प्रदेश के लिए काफी संतोषजनक बात है।

हिमाचल में साल 2022 में तीसरी कक्षा के मात्र 23 प्रतिशत छात्र ही सेकेंड क्लास की पाठ्य पुस्तक पढ़ पा रहे थे। मगर 2024 में दोगुना से भी ज्यादा बच्चे ऐसा कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *