सेब सीजन से पहले सड़के दुरुस्त करने के लिए निर्देश विक्रमादित्य ने जय राम को बता डाला फ्रस्ट्रेटेड मेन तो नड्डा को दी ये नसीहत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: लोकर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सेब सीज़न शुरू होने से पहले सड़कों की हालत ठीक करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सेब सीजन को लेकर सड़कों के रख रखाव को लेकर सचिवालय में बैठक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा की कांग्रेस सरकार बागवानों की फ़सल को लेकर पूरी तरह सजग है। सड़कें दरुस्त रहे इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 14 सड़कों की हालत खस्ता हैं जिनको ठीक करने के लिए साढ़े तीन सौ करोड़ की मांग सरकार से उठाई है। पंचायतों की सड़कें पंचायती राज मंत्री के माध्यम से सुधारी जायेगी। हादसा ग्रस्त मोड़ सड़क पर ब्लैक स्पॉट को भी देखा जायेगा। पराला मंडी की सड़क के लिए 3 करोड़ मिल गया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हार के बाद भाजपा लोक सभा चुनाव में कोई कमी नही छोड़ना चाहती है। यही वजह है की भाजपा नेता हिमाचल में अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आजकल हिमाचल दौरे पर है। कांगड़ा में नड्डा ने कांग्रेस को माँ बेटे की पार्टी बताया। जबकि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कांग्रेस के छः माह के कार्यकाल पर सवाल उठाये है। जिस पर विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा की चुनाव में हार के बाद जय राम फ्रस्ट्रेटेड मेन बन गए है। जिस तरह की भाषा का वह प्रयोग कर रहे वह सड़क छाप वाली है। उनको स्वीकार कर लेना चाहिए की कांग्रेस की सरकार बन गई है। इस तरह की बयान बाज़ी उनको शोभा नही देती है।

कांगड़ा में कांग्रेस माँ बेटे की पार्टी वाले जेपी नड्डा के बयान पर नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर छींटा कसी करने से पहले वह अपने कूनबे को संभालें, कांग्रेस पार्टी एक जुट है और लोक सभा के चुनावों के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *