सुखबीर बोले- बेअदबी पर राजनीति कर रही कांग्रेस, न्यायिक जांच का क्यों नहीं दिया आदेश

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि कांग्रेस जघन्य अपराध के अपराधियों को पकड़ने के बजाय बेअदबी के संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है और यही कारण है कि श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की हालिया घटनाओं की न्यायिक जांच के आदेश नहीं दिए हैं।

सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बेअदबी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इससे उनका हौंसला बढ़ा है। यही कारण है कि अब इस तरह की और घटनाएं हो रही हैं लेकिन अब भी कांग्रेस पार्टी ने सबक नहीं सीखा है।

अब भी इसने पूरे षडयंत्र की तह तक जाने के लिए मामले को उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा जज को देने के बजाय बेअदबी की हालिया घटनाओं के पुलिस जांच के आदेश दिए हैं। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विपरीत अकाली दल इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *