सुक्‍खू के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, अभी AIIMS के ICU में ही रहेंगे CM; डॉक्‍टर प्रोटोकॉल के तहत लेंगे निर्णय

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अभी दिल्ली एम्स के आईसीयू में ही रहेंगे। आज शुक्रवार को प्रोटोकाल के अनुसार डाक्टर इस पर निर्णय लेंगे कि उन्हें आईसीयू में रखना है या नहीं। गुरुवार को मुख्यमंत्री सुक्खू का किसी भी तरह के टेस्ट नहीं लिए गए। वहीं, सीएम ने दोबारा से निर्देश जारी किए हैं कि मंत्री, अधिकारी, विधायक दिल्ली में डेरा न डाले। उनका स्वास्थ्य बेहतर है।

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के रूटीन के टेस्ट और सिटी स्कैन किया गया था। जिसकी रिपोर्ट ठीक आई है। ऐसे में अब डाक्टर प्रोटोकाल के अनुसार आज शुक्रवार को यह निर्णय लेंगे कि क्या सीएम को आईसीयू में ही रखने की जरूरत है या फिर इन्हें वीवीआईपी स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया जाए। अभी सीएम को अस्पताल से छुट्टी होने में भी कम से कम दो से तीन दिन और लग जाएंगे।

वीवीआईपी स्पेशल रूम में भी रहकर डाक्टरों की टीम लगातार इनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखेंगे। वहीं पेट में जो इन्फेक्शन था वह काफी हद तक ठीक हो गया है। ऐसे में अब क्यास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही सीएम को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। लेकिन फिर भी वह अभी दिल्ली में ही रहेंगे। यहीं, दिल्ली में पर रहकर वह आराम करेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू को आईसीयू में किसी से मिलने की अनुमति नहीं है। यहां पर केवल उनके परिवार के सदस्यों को ही मिलने दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *