सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से संयुक्त पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा सत्ता के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाती है। कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। चुनाव के समय इस तरह की कार्रवाई सही नहीं है।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से संयुक्त पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा सत्ता के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाती है। कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। चुनाव के समय इस तरह की कार्रवाई सही नहीं है।

भाजपा को यह लगता है कि वे इस तरह के हथकंडों को अपनाकर सत्ता हासिल कर लेगी। ये लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। कांग्रेस इसका पूरजोर विरोध करती है। कांग्रेस इससे घबराने वाली है। केजरीवाल मामले पर कहा कि इस तरह से किसी मुख्यमंत्री को जेल की सलाखों के पीछे डालना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करना एक बहुत गंभीर विषय है।

सुक्खू ने कहा कि निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा क्यों दिया, यह गहन जांच का विषय है। क्या कहीं नोटों के दम पर तो इस्तीफा नहीं दिया? यह जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। जनता ये मानती है कि चुनी हुई सरकार को गिराना लोकतंत्र के हित में नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *