सिद्धू मूसेवाला के पिता की तबीयत बिगड़ी:चंडीगढ़ PGI में कराया गया भर्ती; भारत जोड़ो यात्रा में किया था घबराहट का जिक्र

Spread the love

पंजाब दस्तक: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की शनिवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ PGI में दाखिल करवाया गया है। उनके हार्ट में डाले स्टंट में कुछ दिक्कत आई है।फिलहाल डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख में जुटी है और इलाज कर रही है।

गौरतलब है कि बीते साल भी उन्हें PGI में दाखिल करवाया गया था। उनका इलाज पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी कर रहे थे। बीते साल सितंबर में उन्हें दिक्कत आई थी। उनके हार्ट में ब्लॉकेज मिली थी। जिसके बाद पहले उन्हें रजिंद्रा अस्पताल पटियाला और फिर वहां से PGI रेफर किया गया था। वहां उन्हें स्टंट डाले गए थे।

बीते दिन पंजाब में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया था।

बीते दिन पंजाब में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया था।

भीड़ में अधिक देर रुकने पर होती है दिक्कत

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बलकौर सिंह जालंधर में राहुल गांधी के साथ चले थे। इस दौरान राहुल गांधी ने भी उन्हें पूरा सम्मान दिया था। इसी दौरान बलकौर सिंह ने मीडिया के सामने उन्हें स्टंट डाले जाने और भीड़ में घबराहट होने की भी बात कही थी।

बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रहे

सिद्धू मूसेवाला की बीते साल 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था। इस घटना को गैंगस्टर लॉरेंस, जग्गू भगवान पुरिया और और विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ ने अंजाम दिलाया था। इसके बाद से ही मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह इंसाफ के लिए कोशिशों में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *