संगरूर सांसद ने CM की सिक्योरिटी पर उठाए सवाल:सिमरनजीत मान बोले- केंद्र सरकार पंजाब विरोधी; मान की सुरक्षा दलील बेमानी

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) नेता एवं संगरूर से लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने CM भगवंत मान की Z प्लस सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने CM मान के साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार को भी पंजाब विरोधी बताया।

सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने अपने ट्वीट कर लिखा- केंद्र की अब तक की सरकारें पंजाब, पंजाबियों, सिख कौम और यहां की आर्थिकता के साथ खिलवाड़ कर अत्याचार करती आ रही हैं। पंजाबियों को गुलाम बनाने की साजिश पर अमल करती आ रही है। पंजाबियों और सिख कौम ने जिन्हें अपना दुश्मन माना है, जिनसे पंजाब और पंजाबियों की बेहतरी की उम्मीद ही नहीं है, उन पंजाब विरोधी ताकतों से पंजाब के CM भगवंत मान Z प्लस सुरक्षा प्राप्त करें, यह कोई दलील नहीं है।

मान ने कहा कि इस पर एक पंजाबी कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है कि ‘घर का जोगी जोगड़ा, बाहर का जोगी सिद्ध’।

संगरूर सीट पर मान ने AAP उम्मीदवार को हराया था

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने संगरूर लोकसभा सीट पर AAP के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को 5800 वोटों के अंतर से हराया था। जबकि इससे करीब 3 महीने पहले ही पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP ने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी।

CM भगवंत मान खुद भी संगरूर सीट से 2 बार सांसद रह चुके थे। इससे पहले सिमरनजीत सिंह मान को अलमगढ़ सीट से हार मिली थी और उनकी पार्टी भी पंजाब में कोई सीट नहीं जीत सकी थी। बावजूद इसके सिमरनजीत सिंह मान ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव में AAP प्रत्याशी को शिकस्त दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *