शिमला में चिदंबरम बोले- कांग्रेस के घोषणापत्र की चर्चा से भाजपा को ईर्ष्या

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा का 400 पार का गणित समझ से बाहर है। भाजपा तमिलनाडु में 25 की 25 सीटें हार रही है। केरल में भी भाजपा को सभी 20 सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में 400 सीटें पार किस आधार पर कहा जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में किसी मामले की सुनवाई को लेकर चिदंबरम शिमला आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी कुछ समय बिताया।

मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की गारंटियों और घोषणापत्र की देशभर में चर्चा हो रही है। इससे भाजपा नेताओं को ईर्ष्या हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, निर्धन मुस्लिम, गरीब हिंदू व इसाई और गरीबों की बात की गई है। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद तमिलनाडु में चुनाव प्रचार किया है।

इस दौरान दूरदराज के गांव में भी कांग्रेस के मेनिफेस्टो की चर्चा हो रही है। कांग्रेस के घोषणापत्र में हर वर्ग को राहत और न्याय देने की बात कही गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के घोषणापत्र का शीर्षक ही मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा किसी भी राजनीतिक दल का मेनिफेस्टो मोदी की गारंटी नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी को भी कांग्रेस का मेनिफेस्टो पढ़ना चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि भाजपा ने खुद इलेक्ट्रोल बांड से 8500 करोड़ रुपये का चंदा लिया है और कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर उन्हें हैंडिकैप्ड जरूर बनाया है। लेकिन कांग्रेस की ओर से जनता खुद चुनाव लड़ रही है और चुनाव में भाजपा को इसका जवाब मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *