शिमला, सुरेंद्र राणा: राजधानी शिमला के पॉश इलाके स्कैंडल प्वाइंट के साथ पोस्टल एंड टेलीकम्युनिकेशन कॉलोनी में बने सरकारी आवास में आज सुबह के वक्त अचानक आग लग गई जिसमें तीन सेट के छ कमरे जल गए और कमरों में रखा सामान खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और पूरे भवन को जलने से बचाया।
प्रभावित महिला ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने सरकारी आवास में मौजूद नही थीं वह अपने मायके गई हुई थी। पड़ोसियों ने आग लगने की जानकारी दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचीं। कमरे में रखा सामान जल कर राख हो गया है किसी का जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
