लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा, शिमला में प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: तीन राज्यों में हुई प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। बीते कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शिमला और सोलन दौरे से प्रदेश भाजपा खासे जोश में है।जेपी नड्डा ने कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनावों के लिए रोड मैप पर मोहर लगाई है जिसके बाद आज प्रदेश भाजपा ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर लोक सभा चुनावों के लिए दिन रात जुट जानें के निर्देश दिए हैं।

भाजपा विधायक व मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर किस प्रकार से बढ़ सके उसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तीन राज्यों की जीत के बाद पूरे देश में और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत का मार्जिन बढ़ाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है।

बैठक में केंद्र से आपदा राहत के लिए मिले 1782 करोड़ के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति एक धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित हुआ। आने वाले समय में भाजपा के सातों मोर्च विधानसभा क्षेत्र अनुसार सम्मेलन करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर एक जनजागरण अभियान भी चलाएंगे।

वहीं रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बैक गियर की सरकार है जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से केवल संस्थान बंद करने, स्कूल बंद करने , महंगाई बढ़ाने का जन विरोधी कार्य सरकार कर रही है।सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता पर केवल बोझ डालने का काम किया है और प्रदेश को एक साल पीछे धकेल दिया दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *