वेव एस्टेट में नई फ्लैट एसोसिएशन का गठन, अध्यक्ष बोले समस्याओं का समाधान करने के लिए करेंगे काम

Spread the love

मोहाली, सुरेंद्र राणा: मोहाली मे NEW CANVAS रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है। यह संस्था न्यू ब्लॉक के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान करेंगी।

न्यू कैनवास रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी ने पंजाब दस्तक के साथ बातचीत में बताया कि यह संस्था लोगों की सहमति के बाद बनाई गई है। न्यू ब्लॉक में लगभग 100 फ्लैट है जिसमें लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 6 सदस्यी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का निर्माण किया गया है। लोग भारी भरकम पैसा देने के बाद यहां पर फ्लैट खरीदते हैं बावजूद इसके उन्हें ड्रेनेज जैसी समस्याओं सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में बारिश के बाद यहां पर पानी भर जाता है ड्रेनेज बहुत बड़ी समस्या है। इसके अलावा क्लब हाउस, मंदिर गुरुद्वारे के निर्माण जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *