विवादित मस्जिद पर कोर्ट में सुनवाई आजः फैसले पर सबकी नजरें; हिंदू संगठन दे चुके अवैध निर्माण को गिराने की चेतावनी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण के मामले में आज नगर निगम आयुक्त कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में आज कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। शिमला के उप नगर चक्कर स्थित कोर्ट में सुबह 10:30 बजे से अवैध निर्माण को लेकर सुनवाई शुरू होगी।

इस मामले में वक्फ बोर्ड को पार्टी बनाया गया है। बोर्ड एक बार इस मामले पर अपना जवाब दे चुका है। मस्जिद मामले में पहली बार साल 2010 में नगर निगम के पास शिकायत पहुंची थी। यहां अवैध निर्माण करने के आरोप लगे थे। निगम प्रशासन के अनुसार, पहले मौके पर एक मंजिल और एटिक के रूप में मस्जिद थी, लेकिन साल 2024 तक यहां अब एटिक को मिलाकर 5 मंजिलें बन गई।

साल 2010 से ही इस मामले में MC आयुक्त कोर्ट में केस चल रहा है। सुनवाई के दौरान भी अवैध निर्माण चलता रहा। MC ने कई बार काम रोकने के आदेश जारी किए। इस मामले में अब तक 44 पेशियां पहले लग चुकी हैं। इस साल भी आज दूसरी बार सुनवाई होने जा रही है।

प्रदेश सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मस्जिद को अवैध बताकर इसे तोड़ने की मांग कर चुके हैं। हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह तो सदन में यहां तक कह चुके हैं कि कहीं ये रोहिंग्या तो नहीं। मैं कुछेक बांग्लादेशी को जानता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *