विख्यात बागबान हरिमन शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार, चार कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: प्रदेश के विख्यात बागबान हरिमन शर्मा को प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर जारी केंद्र सरकार की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। उनके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के चार कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्माननीय किया गया है।

इनमें सीबीआई में तैनात इंस्पेक्टर शिमला जिला निवासी बलदेव कुमार, मंडी में तैनात अग्निशमन अधिकारी ठाकुर दास, होम गार्ड कंपनी कमांडर दिनेश कुमार और प्लाटून कमांडर बुद्ध राज शामिल हैं। बागबानी विशेषज्ञ बिलासपुर जिला के घुमारवीं निवासी हरिमन देश भर में विख्यात हैं और बागबानी क्षेत्र में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक सेब के पौधे उगाना मानी जाती है।

हिमाचल ही नहीं, बल्कि देश के कई क्षेत्रों में उनके हाथों तैयार हुए सेब के पौधे सफलतापूर्वक फल दे रहे हैं। वर्ष 2025 के गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा व अग्निशमन सेवा में कार्यरत तीन अधिकारी, कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया है। इन तीन पदाधिकारियों को उनकी निष्ठा व बेदाग सेवा को देखते हुए उन्हें गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *