यूपी में चल रहा था जाली नोट छापने का गोरखधंधा, पंजाब पुलिस ने 1 लाख रुपए के साथ पकड़े चार आरोपित

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा:  खन्ना पुलिस ने जाली करेंसी छाप कर उसे बाजार में चलाने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में से दो हरियाणा के पानीपत, एक करनाल और चौथा खन्ना का रहने वाला था। चारौं आरोपितों को पुलिस ने खन्ना में ही गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 19 हजार 500 रूपए नकदी भी बरामद की है।

करेंसी 500 और 200 रुपए के नोटों की थी

आरोपितों से बरामद की गई करेंसी 500 और 200 रुपए के नोटों के रूप में थी। आरोपितों में दो सगे भाई भी हैं। इसका खुलासा एसएसपी खन्ना अमनीत कौंडल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में किया। उनके साथ एसपी (आई) डा. प्रज्ञा जैन व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *