युवा कांग्रेस नशे के खिलाफ चलाएगी अभियान

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ युवा कांग्रेस अभियान शुरू करने जा रही है युवा कांग्रेस द्वारा शिमला शहर में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।

स्कूल कॉलेजों में जाकर जहां युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी वहीं अभिभावकों को भी नशे के बारे में बताएगी यही नहीं युवा कांग्रेस नशे का कारोबार करने वालों को पकड़ने में पुलिस की मदद करेगी।

कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष आर्यमन सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी आज के समय में नशे के दलदल में फंसती जा रही है। खासकर युवा चिट्टे का नशा कर रहे हैं जिसके खिलाफ युवा कांग्रेस शिमला शहर में अभियान शुरू करने जा रही है।

युवाओं को नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक करने के साथ ही नशा बेचने वालों को पकड़ने की कोशिश भी करेगी। इसको लेकर जल्द शिमला एसपी के साथ बैठक भी की जाएगी और शहर में नशा बेचने वालों को पकड़ आने में युवा कांग्रेस पुलिस की मदद करेगी इसके अलावा नशा बेचने वालों को बेनकाब करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन भी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *