मंडी, काजल; हिमाचल के मंडी में बारिश ने बुधवार शाम को एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाया। तेज बारिश के चलते जहां चंडीगढ़-मनाली एनएच करीब 6:00 बजे छह मील के पास बंद हो गया और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। वहीं, कई स्थानों पर जलभराव और भूस्खलन भी हो गया। एनएच को फिलहाल बंद कर दिया है और वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही हो रही है।
