बागी बिगाड़ सकते हैं भाजपा का खेल, मनाने में जुटे नड्डा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में मचे चुनावी घमासान के बीच भाजपा रुठों को मनाने की पुरजोर कोशिश कर रही है. 29 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख है. तब तक भाजपा सभी बागियों को मनाने के प्रयास कर रही है. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल में डेरा डाले हुए हैं. अपने गृह जिला बिलासपुर से जेपी नड्डा आज शिमला पहुंचे और यहां पर रुठों को मनाने की मुहिम तेज कर दी है. कुल्लू से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे महेश्वर सिंह को शिमला बुलाया गया जहां उनको मनाने की कोशिश जारी है. भाजपा के दो दर्जन सीटों पर बागी नेता खड़े हैं.

महेश्वर सिंह ने कहा की पहले उनको टिकट दिया गया और बाद में ये कह कर काट दिया कि उनके बेटे बंजार से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा की बेटा अलग रहता है व उनके वश में नही है. आजकल बच्चे किसके वश में होते हैं. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिमला बुलाया है इनका क्या प्रस्ताव है. उसको सुनने के बाद कुल्लू की जनता के पास जायेंगे. जनता जो कहेगी उसी के आधार पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया जायेगा. B form का हवाला देते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि टिकट देकर वापिस लेना कहाँ तक तर्कसंगत है.

भाजपा प्रदेश सुरेश कश्यप ने कहा कि रूठें हुए नेताओं को मना लिया जाएगा. पार्टी में लोकतंत्र हैं सभी को टिकट मांगने का अधिकार हैं. महेशवर सिंह पार्टी के कदावर नेता हैं. उन्हें मना लिया जाएगा. 29 को नामांकन वापसी के बाद जो भी प्रत्याशी मैदान में सभी एकजुट होकर उसके समर्थन में चुनावी रण में उतरेंगे.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *