प्रदेश में अक्टूबर माह में शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, आज मौसम साफ रहने के अनुमान; जानें कैसा रहेगा तापमान

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; हिमाचल प्रदेश में ठंड ने दस्‍तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं आज का मौसम साफ रहने के अनुमान है। हालांकि इससे अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर आने की संभावना नहीं है। वहीं पूर्वानुमान के मुताबिक शमिला का अधिकतम तापमान 23 और न्‍यूनतम 10 है। वहीं ऊना का अधिकतम 33 और न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री है। प्रदेश में 22 से एक बार फिर कुछ स्थानों पर बारिश के आसार है।

कई वर्षों बाद बढ़ी इतनी ठंड

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बार सर्दियों का सीजन  5 महीने तक लंबा चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अक्टूबर महीने में कई वर्षों बाद सुबह-शाम इतनी ज्यादा ठंड बढ़ गई है, जो की दो दशक पहले देखी जाती थी।

अन्य सब्जियों के लिए लाभदायक बताई जा रही है। साथ ही अब किसानों ने रबी की फसलों की तैयारी करनी है, उसके लिए भी लाभदायक है। सेब के पौधों को भी इससे लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *