पेंशनर्स ने सरकार पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप, हिमाचल प्रदेश सचिवालय एवं अन्य सम्बद्ध पेंशनर कल्याण संघ खटखटाएगा न्यायालय का दरवाजा  

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश सचिवालय एवं अन्य सम्बद्ध पेंशनर कल्याण संघ की बैठक आज प्रदेश सचिवालय में अध्यक्ष मदन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कार्यकारिणी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अध्यक्ष मदन शर्मा ने बताया कि 1.1. 16 से 31 दिसंबर 2021 तक रिटायर पेंशनर्स को कोई भी लाभ सरकार ने नही दिया है। जबकि इसके बाद रिटायर हुए लोगों को सभी देय लाभ दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।

अपनी मांगों को लेकर वह मुख्य सचिव व सीएम को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। उनकी मांग पर सरकार ने कोई गौर नहीं किया है।

मदन शर्मा ने बताया कि अब पानी सिर के ऊपर आ गया है। अब सभी पेंशनर्स सरकार के खिलाफ न्यायालय में जा रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि न्यायालय उन्हे उनका हक दिलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *