चंडीगढ़ में आज सुबह 1.7 MM बारिश हुई:तापमान 26 डिग्री पहुंचा; 2 दिन 5.8 मिलीमीटर बरसे बादल, जुलाई में रिकॉर्ड 800MM पानी गिरा

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में आज पूरा दिन हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है।आज सुबह 5:30 बजे से सुबह 8:30 बजे तक करीब 1.7 MM बारिश हो चुकी है। कल सुबह से आज सुबह तक 4.8 MM बारिश हुई है।

बुधवार को करीब 1 मिलीमीटर और गुरुवार को 3.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस कारण तापमान भी सामान्य है। अभी शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है। 1 जून से अब तक करीब 970 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य बारिश की तुलना में 80% तक ज्यादा है।

इस प्रकार रहेगा आगे का तापमान

चंडीगढ़ में आगामी 3 दिन तापमान लगभग सामान्य रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, रविवार को अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को अधिकतम 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

जुलाई में हुई सर्वाधिक बारिश हुई

जुलाई महीने में करीब 800 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो एक रिकॉर्ड है। पूरे मानसून सीजन के दौरान इतनी बारिश होती थी, जो इस बार सिर्फ जुलाई महीने में ही हो गई। पिछले साल जुलाई महीने में 463 मिलीमीटर, 2021 में 148 मिलीमीटर और 2020 में 277 मिलीमीटर बारिश हुई थी। अगस्त में अब तक करीब 80 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *