पीएम के आवाहन पर कालीबाड़ी मंदिर में बीजेपी ने चलाया सफाई अभियान, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोला हमला

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: पीएम मोदी ने देशवासियों से देश भर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाने का आवाह्न किया है। ये अभियान 14 जनवरी से 22 जनवरी यानि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगा। इसी कड़ी में शिमला के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मंदिर परिसर की सफाई की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आम जनता को भी इस मुहिम से जुड़ने का आवाहन किया साथ ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भी हमला बोला।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 14 से 22 जनवरी तक अपने-अपने क्षेत्र में मंदिरों की सफाई करने का आवाहन किया था इसी कड़ी में आज यहां कालीबाड़ी में सफाई अभियान चलाया गया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता से भी आग्रह किया कि वे भी बढ़-चढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आवाहन का हिस्सा बने और अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता के कार्यक्रम करें।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से देश में भारत जोड़ो न्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने इस यात्रा को अर्थविहीन बताया। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों का कोई ओचित्य नहीं है। कांग्रेस की स्थिति देश भर में हास्यास्पद बन चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *