पठानकोट के ग्रीन फील्ड हाइवे के लिए मिलेंगे 666.81 करोड़

Spread the love

पंजाब, सुरेन्द्र राणा: केंद्र सरकार ने पंजाब में ग्रीनफील्ड पठानकोट लिंक रोड के निर्माण के लिए 666.81 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। 12.34 किलोमीटर लंबी यह सडक़ एनएच-44 पर स्थित तलवाड़ा जट्टां गांव को दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर स्थित गोबिंदसर गांव से जोड़ेगी। यह जानकारी खुद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके दी है। उन्होंने लिखा है कि हमने हाइवे के लिए राशि मंजूर कर दी है। इस हाइवे के बनने के बाद एक घंटे का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो जाएगा।

साथ ही पठानकोट के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा। पठानकोट लिंक रोड 4/6 लेन का होगा। यह एनएच-44 (दिल्ली-श्रीनगर), एनएच-54 (अमृतसर-पठानकोट) और जम्मू-कश्मीर में निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज 14) के बीच एक महत्त्वपूर्ण कनेक्टर के रूप में काम करेगा।

इस सडक़ के बनने से पठानकोट शहर में ट्रैफिक की समस्या कम होगी। साथ ही जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाले लोगों को भी काफी फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *