पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू ने थामा भाजपा का दामन

Spread the love
पंजाब दस्तक: पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा।
बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। वे दो बार लुधियाना से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वे श्री आनंदपुर साहिब से भी सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें लुधियाना से पार्टी का टिकट मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *