चंडीगढ़ में कोऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग आजः प्रतिभा सिंह को चुनाव लड़ने को मनाएगी कांग्रेस

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस हाईकमान द्वारा हिमाचल प्रदेश में गठित ‘कोऑर्डिनेशन कमेटी’ की आज चंडीगढ़ में अहम बैठक होगी। इसमें हिमाचल सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाने के अलावा लोकसभा और विधानसभा उप-चुनाव को लेकर चर्चा होगी। इसमें प्रतिभा सिंह को मंडी सीट से कंगना रनोट के सामने उतारने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा बुलाई मीटिंग में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, धनीराम शांडिल और रामलाल ठाकुर शामिल होंगे।

कोऑर्डिनेशन कमेटी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI सहित कांग्रेस के सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशी को लेकर भी चर्चा संभावित है। सरकार के सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा के साथ छह सीटों पर विधानसभा उप-चुनाव के प्रत्याशी भी तय कर चुकी है और इनके प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *