शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल में पंचायत चुनावों का आज ऐलान हो सकता है। राज्य चुनाव आयोग मंगलवार को 3:40 पर प्रेस कॉन्फेंस बुलाई, जिसमें पंचायत चुनावों का ऐलान हो सकता है। इससे पहले पिछले हफ्ते भी चुनाव आयोग ने प्रेस कान्फें्रस बुलाई थी, जिसमें नगर परिषद, नगर पंचायत और नगर निगम के चुनावों का ऐलान किया था। ऐसे में आज की प्रेस कान्फें्रस में पंचायत चुनावों का ऐलान होगा। प्रदेश की 3758 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान व वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। इसके अलावा 251 जिला परिषद वार्ड और 1769 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट पड़ेंगे।
पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली में कुल 31214 पदाधिकारियों का चुनाव होना है, जिसमें 21678 पंचायत सदस्य, 3758 पंचायत प्रधान और उपप्रधान, 1769 पंचायत सदस्य तथा 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं। गौरतलब है कि साल 2021 में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कुल 30,578 सीटों के लिए उम्मीदवारों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला था, वहीं इस बार पंचायतों की संख्या बढऩे के साथ चुनावी तस्वीर भी बदल गई है। पंचायत सदस्य से लेकर जिला परिषद सदस्यों तक अब कुल सीटों की संख्या बढक़र 31,214 पहुंच गई है। यानी पिछली बार की तुलना में इस बार 636 अधिक सीटों पर लोकतंत्र का महायुद्ध लड़ा जाएगा।
