नीट पेपर लीक में लेक्चरर गिरफ्तार, एनटीए की एक्सपर्ट टीचर मनीषा मंडारे दिल्ली से अरेस्ट

Spread the love

दिल्ली:देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी 2026’ के पेपर लीक मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए सीबीआई ने पुणे के एक नामी कॉलेज की सीनियर लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मांधारे को अपनी गिरफ्त में लिया है। सीबीआई ने बायोलॉजी पेपर की मास्टर माइंड और एनटीए की एक्सपर्ट टीचर मनीषा गुरुनाथ मांधारे को दिल्ली से अरेस्ट किया है। मनीषा पर अपने घर पर स्पेशल क्लास चलाकर पेपर लीक करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले छात्रों को बॉटनी और ज्यूलॉजी के कई सवाल बताए थे। जानकारी के मुताबिक मनीषा मांधारे एनटीए की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा रह चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया है कि तस्करों ने सीधे परीक्षा कराने वाली एजेंसी के भीतर ही सेंधमारी कर दी थी। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही सीबीआई ने रिटायर्ड केमिस्ट्री टीचर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था।जांचकर्ताओं ने उसे मास्टर माइंड और नीट पेपर लीक सरगना का मुखिया बताया था। सीबीआई ने अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच महाराष्ट्र के नासिक और पुणे के हैं। पुणे का ही पीवी कुलकर्णी मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। 9 में से 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सीबीआई ने शनिवार को इस बारे में एक बयान जारी किया। इस बयान के मुताबिक मनीषा गुरुनाथ मांधारे को एक गहन जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। वह नीट यूजी 2026 परीक्षा की प्रक्रिया में शामिल थी। मनीषा को एनटीए ने बतौर एक्सपर्ट शामिल किया था। सीबीआई ने बताया कि उसके पास बॉटनी और ज्यूलॉजी के प्रश्न पत्रों की पूरी एक्सेस थी। मनीषा की भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए सीबीआई ने कहाकि अप्रैल, 2026 में मंधारे ने पुणे की मनीषा वाघमारे के जरिए संभावित नीट परीक्षा उम्मीदवारों को जुटाया। इसके बाद इन छात्रों के लिए अपने पुणे निवास पर कोचिंग क्लासेस चलाईं। मनीषा एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और उसे 14 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *