टाॅयलेट पर टैक्स लगाना दिमागी अस्वस्थता की निशानी है।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हिमाचल प्रदेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार टैक्स लगाने वाली सरकार और संस्थानों की तालाबंदी करने वाली सरकार के रूप में जानी जाएगी।

सत्ता में आते ही सुखविन्द्र सरकार ने डीजल पर 7 रू0 प्रति लीटर वैट लगाया, स्टैम्प डयूटी को 500 प्रतिशत तक बढ़ाया, एचआरटीसी के किराये में भारी बढ़ोतरी की, ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी पर टैक्स लगाया, शहरी क्षेत्रों में पानी की दरों में भारी वृद्धि की, बिजली की दरों में 40 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि की, घरेलू, औद्योगिक और व्यवसायिक बिजली पर टैक्स लगाकर महंगा किया और अब घरों में टाॅयलेट शीट पर टैक्स लगाने का काम करके यह साबित कर दिया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता ही हर चीज पर टैक्स लगाने में तुली हुई है। उन्होनें कहा कि जब यह सरकार टाॅयलेट शीट पर टैक्स लगा सकती है तो आने वाले समय में हवा पर भी टैक्स लगा देगी।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी ने 11 करोड़ शौचालए बनवाए और प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सरकार शौचालय बंद करवाना चाह रही है। अर्थात 21 महीने का कार्यकाल जनता पर भारी भरकम बोझ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *