कोलकाता डॉ की हत्या ओर रेप मामले को लेकर आईजीएमसी रेसिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर, ओपीडी सेवाएं बंद

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ। अब मेडिकल एसोसिएशन ने पूरे देश में मंगलवार से ओपीडी सेवाओं को ठप्प करने का ऐलान कर दिया है। आईजीएमसी में भी मंगलवार को रेजिडेंट्स डॉक्टर हड़ताल पर रहें। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने ओपीडी सेवाएं बंद कर गेट मीटिंग कर हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। इस दौरान गंभीर रूप से बीमार रोगियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी हैं।

आईजीएमसी शिमला की जूनियर रेजिडेंट डॉ साक्षी शर्मा ने कहा कि कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ यह घटना इसलिए घटी की अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही थे।उन्होंने मांग करते कहा कि सभी अस्पतालों में चिकित्सकों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो।

चिकित्सकों के लिए ड्यूटी रूम के साथ ट्रेंड सुरक्षा गार्ड होने चाहिए। सीसीटीवी लगे होने चाहिए। जिससे भविष्य में यह घटना किसी के साथ न हो। उन्होंने कहा जब तक उस महिला चिकित्सक को न्याय नही मिल जाता व मांगे पूरी नही होती हड़ताल जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *