केवल मोहरा पीछे हैं बड़े लोग, नेता प्रतिपक्ष को नही मुख्यमंत्री की सलाह की जरूरत , डॉ. जनक राज

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर विमल नेगी के मामले में राजनीति करने का आरोप लगाए थे जिस पर अब भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने पलटवार किया है. जनक राज ने मुख्यमंत्री पर CBI को विमल नेगी मामले की जांच सौंपने के विरुद्ध अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. जनक राज ने दो टूक कहा कि मुद्दे उठाने के लिए भाजपा को मुख्यमंत्री की सलाह की कोई जरूरत नहीं है.

भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि विमल नेगी की मौत के मामले में जांच CBI को सौंपने को लेकर सरकार का दोहरा रवैया नजर आ रहा है. एक तरफ मुख्यमंत्री CBI को जांच सौंपने का स्वागत करते हैं. वहीं, दूसरी ओर सरकार के प्रशासनिक अधिकारी न्यायालय के इसी फैसले के खिलाफ अदालत जाते हैं. डॉ. जनक राज ने कहा कि एसपी शिमला केवल मोहरा है इसके पीछे बड़े लोग हैं.

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए जनक राज ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से हैरानी होती है. नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर विपक्ष में होने का दायित्व निभा रहे हैं. विपक्ष का धर्म है कि सरकार के जन विरोधी और कानून व्यवस्था के खिलाफ कामों की मुखालफत करें. नेता प्रतिपक्ष और भाजपा इस धर्म का पालन कर रही है. उन्होंने दो टूक कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से किसी सलाह की कोई आवश्यकता नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *