केजरीवाल बोले- विकास के मुद्दों पर बहस जरूरी, सिद्धू बताएं- भगवंत मान के साथ कब और कहां करना चाहते हैं बहस

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा आम आदमी पार्टी को दी गई बहस की चुनौती स्वीकार की। नवजोत सिंह सिद्धू से बहस के लिए जगह और समय तय करने को कहा। केजरीवाल ने बहस के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान का नाम तय किया और सकारात्मक चर्चा की उम्मीद जताई।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रविवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा, मैं नवजोत सिद्धू द्वारा दी गई बहस की चुनौती स्वीकार करता हूं और उम्मीद करता हूं कि चर्चा सकारात्मक और विकास के मुद्दे पर हो। सिद्धू बहस के लिए जगह और समय तय कर लें। उन्होंने कहा, चूंकि सिद्धू कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसलिए हमारी पार्टी के भी प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान उनसे पंजाब के विकास के मुद्दे पर बहस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *