केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों बागवानों की मांगों किया अनदेखा: प्रवक्ता किसान कांग्रेस

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: आज राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कँवर रवीन्द्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय किसान कांग्रेस मे उन्हें सह समन्वयक की नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खडगे, प्रियंका गांधी वडरा, राहुल गांधी, सुखपाल खेड़ा,हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।उन्होंने इस मौक़े इस मौक़े पर केंद्र में आने वाले लोक सभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सभी से मतदान करने की अपील भी की।उन्होंने मोदी सरकार के पिछले दस सालों में जिस प्रकार किसानों बागवानों की हालत हुई उसका ज़िक्र किया। २०१५ में भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा था जिसे 2022 तक उन्होंने पूरा करना था परंतु वास्तविक स्थिति ये हुई है कि किसानों की आय दोगुनी की बजाय आशु हो गई। आज किसानों की जो हालत है वो भारत जैसे कृषि प्रधान देश में पहले कभी नहीं हुई।किसानों बागवानों को सड़कों पर उतरना पड़ा और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। यदि इसी प्रकार की तानाशाही वाली सरकार फिर से केंद्र में आती है तो आने वाले समय में किसानों बागवानों की स्थिति और भी बदतर होगी ये देखते हुए एस बार के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत के साथ वापस केंद्र में लाना आवश्यक है।

उन्होंने हिमाचल की कांग्रेस सरकार के द्वारा पिछले लगभग एक साल में किए गए कामों को भी सराहा जिसमें है सेब के लिए यूनिवर्सल कार्टन लाना,दवाइयों पर सब्सिडी को फिर से बहाल करना, ओएपीएस को बहाल करना, महिलाओं को 15०० रुपये देने की गारंटी को पूरा करना और नए रोज़गार उपलब्ध करवाना उल्लेखनीय है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश मैं कांग्रेस की सरकार किसानों और बागवानों के हित की सरकार है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूखु का कार्य इस दिशा में बहुत ही सराहनीय हैं।इस मौक़े पर महासचिव प्रशासन पूरण चंद, महासचिव दीक्षित जोगटा, अनूप मझोटिया और सुजल रजता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *