कुल्लू, अभय:हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार स्थित घियागी में दिल्ली के पर्यटकों की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है जबकि 5 घायल हैं। जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान सैलानी कार में सवार होकर जलोड़ी दर्रा से बंजार की तरफ जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
