शिमला, सुरेंद्र राणा,किन्नौर के चौरा में एक कार (HP-68B-6766) खाई में जा गिरी. NH-5 पर हुए भयानक सड़क हादसे में माँ बेटी की मौत हो गई जबकि बेटे ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली. जब गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जाने लगी तो चालक ने छलांग लगा दी. गाड़ी में चालक की माँ व बहन थी जो गाड़ी के साथ खाई में जा गिरी जिनकी मौत हो गई.
मृतक माँ बेटी की पहचान गंगा देवी (60) व नेहा (25) वर्ष के रूप में हुई है. जो कोठी कल्पा के रहने वाले थे. जबकि दीपक (33) वर्ष घायल है. मौके पर पहुंचे पुलिस Fire, Home Guard, NDRF& ITBP ने शवों को निकालने का काम शुरू कर दिया है. घायल को ईलाज के लिए जियोरी अस्पताल भेजा गया है.
