कार हादसे का शिकार हुईं रूबीना दिलैक, पति अभिनव शुक्ला ने दिया हेल्थ अपडेट

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री रूबीना दिलैक का एक्सीडेंट हो गया है। एक्ट्रेस के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। उन्होंने इस कार हादसे की वजह बताते हुए रूबीना की सेहत का हाल भी बताया है। अभिनव ने बताया कि रूबीना फिलहाल ठीक हैं, उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रहे हैं।

साझा किया अपडेट

अभिनव शुक्ला ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर की है। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार की फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, ‘यह हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है। फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट्स जंप करने वाले मूर्खों से सावधान रहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी बाद सें साझा की जाएगी। रूबीना कार के अंदर थीं, वह ठीक हैं। उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *