कांग्रेस का भाजपा पर निशाना, बोले आपदा में मदद के बजाए प्रदर्शनियों में खर्चे जा रहे करोड़ो

Spread the love

https://we.tl/t-h0OjRgvCtn

शिमला, सुरेंद्र राणा:रिज मैदान पर केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी दिखावे की राजनीति करती है जबकि धरातल पर कुछ नही होता। जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने बताया कि भाजपा चुनावी वर्ष में इस तरह की प्रदर्शनी लगाकर करोड़ो रुपए खर्च कर रही है। लोकसभा चुनावों को कुछ समय बचा है ऐसे में इसका क्या ओचित्य है। प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है। लेकिन केंद्र की ओर से कोई सहायता नहीं दी गई, उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि इन पैसों को आपदा से निपटने के लिए देते।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि 2014 के बाद ही देश में विकास हुआ है ये नेता अपने पूर्व नेताओं के काम को भूल गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है मानो 2014 में ही सृष्टि का निर्माण हुआ हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल को अपना घर बताने वाले पीएम आज बदले की भावना से काम कर रहे हैं। श्रीलंका को तो मदद दी जा सकती है लेकिन हिमाचल को कोई अतिरिक्त मदद नहीं दी गई। प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से लोगों की मदद की है। केंद्र सरकार के पास चुनाव प्रचार प्रसार के लिए तो पैसा है लेकिन हिमाचल में आपदा से मरे लोगों को श्रद्धांजलि तक नही दी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब आगामी चुनावों में देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *