कंगना रणौत पर चलेगा राजद्रोह का केस, आगरा के जिस कोर्ट ने खारिज किया था, अब वहीं होगी सुनवाई

Spread the love

पंजाब: बालीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रणौत के खिलाफ किसानों के अपमान पर राजद्रोह का केस चलेगा। स्पेशल जज एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की अदालत में बुधवार को इस बारे में सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने कंगना के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका स्वीकार कर ली। कोर्ट ने कहा कि जिस निचली अदालत ने कंगना के केस को खारिज किया था, अब उसी कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले 10 नवंबर (सोमवार) को कोर्ट ने कंगना के वकीलों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। कंगना के खिलाफ बीएनएस की धारा- 356 और 152 में केस चलेगा। बता दें कि कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद हैं। वकील रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर, 2024 को कंगना के खिलाफ कोर्ट में राजद्रोह का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि कंगना ने 26 अगस्त, 2024 को एक इंटरव्यू में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।इससे लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची। कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने कहा था कि हमारी शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता, तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। किसान बिल को वापस ले लिया गया, वरना इन उपद्रवियों की बहुत लंबी प्लानिंग थी। वे देश में कुछ भी कर सकते थे। खालिस्तानी आतंकवादी अभी सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए। इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *