एसवाईएल मुद्दा: चंडीगढ़ में अकाली दल का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछार, नेताओं को हिरासत में लिया

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। अकाली कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। मगर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

इससे पहले सोमवार को पंजाब कांग्रेस ने भी इसी मुद्दे पर चंडीगढ़ में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। मगर पुलिस ने राजभवन पहुंचने से पहले ही उन्हें रोक दिया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया था। पंजाब में इन दिनों एसवाईएल मुद्दे पर सियासत गरमाई। पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *