एलपीजी गैस के दाम घटाने के केंद्र के फैसले को विक्रमादित्य सिंह ने बताया चुनावी जुमला, बोले अभी और आयेंगे ऐसे जुमले

Spread the love

शिमला सुरेंद्र राणा, केंद्र सरकार के द्वारा एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपए घटाने को हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चुनावी जुमला बताया है। विक्रमादित्य सिंह ने इसे लोक सभा चुनावों को देखते हुए लिया गया फैसला बताते हुए अभी ऐसे कई और जुमले आने की बात कही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों के मध्यनजर अभी और जुमले आयेंगे। पीएम हिमाचल को दूसरा घर बताते है लेकिन प्राकृतिक आपदा से 350 जान चली गई। इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलाकर 20 हजार करोड़ का नुकसान हो गया लेकिन इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया गया। क्या यह इसलिए नहीं हुआ कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है?

वन्ही विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इण्डिया एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। संविधानिक संस्थाओं को कुचलने का प्रयास इस सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसके खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA चुनाव लड़ रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *