उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा : शिमला में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2025 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हास्य कवि सम्मेलन रहा, जिसमें देश के चर्चित कवि सुरेंद्र शर्मा, अरुण जैमिनी, चिराग जैन, शंभु चौधरी, वेद प्रकाश और डॉ. सीता सागर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कवियों ने हास्य और व्यंग्य के माध्यम से सामाजिक विषयों को छूते हुए लगातार ठहाकों का माहौल बनाए रखा।

संध्या में शिमला के विभिन्न विद्यालयों — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली व मशोबरा, मोनाल पब्लिक स्कूल संजौली और क्रिसेंट स्कूल टुटू के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

इसके अतिरिक्त लोक कलाकार नीरज शर्मा, पार्थ सिरटा, अंजली शर्मा, ऋषभ सल्होत्रा, शालू धीमान, तनुजा चौहान, नरेश भारद्वाज और दीपक चौहान ने अपनी गायन प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

तीसरी सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्यातिथि

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि होंगे। इस संध्या में हेमंत शर्मा, गीता भारद्वाज और हनी नेगी प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *