आम आदमी पार्टी के नेताओं को रोकने का षड्यंत्र रच रहे बौखलाए भाजपा नेता, सत्येंद्र जैन के बाद अब मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की तैयारी : हरजोत बैंस

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रभारी और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस ने शिमला में आयोजिक प्रेस कांफ्रेस में भाजपा पर जमकर हमला बोला। हरजोत बैंस ने कहा कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में हार देखकर भाजपा नेता बौखला गए हैं। हिमाचल में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे आम आदमी पार्टी को हिमाचल में रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को दुरुपयोग कर आप नेताओं पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। दिल्ली में बेहतर मोहल्ला क्लीनिक खोलकर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले सत्येंद्र जैन पर झूठे केस दर्ज कर जेल में डाला गया। हिमाचल प्रभारी रहे सत्येंद्र जैन लगातार हिमाचल में आम आदमी पार्टी का संगठन खड़ा कर रहे थे। जिन्हें रोकने के लिए झूठा केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लगातार हिमाचल में आ रहे हैं। हिमाचल की जनता का आम आदमी पार्टी को भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे बौखलाए भाजपा नेता अब मनीष सिसोदिया पर झूठा केस दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहती है। दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी से सरकार के रेवेन्यू में भारी बढ़ौतरी हो रही है। तब घोटाला कैसे हो सकता है। यह देश में पहला घोटाला होगा जिसमें सरकार के रेवेन्यू में बढ़ौतरी हो रही है। दिल्ली की तरह पंजाब में भी वही एक्साइज पॉलिसी लागू की गई है जिससे सरकार के रेवेन्यू में 30 फीसदी से अधिक बढ़ौतरी हुई है। घोटाला हुआ ही नहीं लेकिन भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों को दुरुपयोग कर मनीष सिसोदिया को गुजरात और हिमाचल में प्रचार करने से रोकने के लिए षड़यंत्र रच रही है। हरजोत बैस ने कहा कि भाजपा के झूठे केसों से आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता डरता नहीं है। भाजपा के षड्यंत्रों को जनता देख रही है और आगामी चुनावों में भाजपा को इसका जवाब देगी।

हरजोत बैस ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश में सबसे तेजी से बढ़ती राजनैतिक पार्टी है। आम आदमी पार्टी ही भाजपा से मुकाबला कर रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता गुजरात और हिमाचल में भाजपा से मुकाबला करने नहीं आ रहे, वह दूसरे प्रदेशों में ही घूम रहे हैं। गुजरात और हिमाचल के चुनावों में भाजपा का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से है। हरजोत बैस ने दावा किया कि कांग्रेस भाजपा के बहुत से सीनियर नेता उनके संपर्क में हैं और शीघ्र ही बहुत से नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। कांग्रेस और भाजपा में भ्रष्टाचारियों को टिकट दिए जा रहे हैं जिससे दोनों पार्टियों के ईमानदार नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होने को तैयार हैं।

हरजोत बैस ने कहा कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की गारंटी आम आदमी पार्टी ने दी है। पंजाब में कर्मचारियों को ओपीएस देने की तैयारी है। हिमाचल में सरकार बनने पर तत्काल ओपीएस को लागू किया जाएगा। कांग्रेस कर्मचारियों को ओपीएस देने का झूठा वादा कर रही है।

हरजोत बैस ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। आम आदमी पार्टी में युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों सहित सभी वर्ग को टिकट दिया जाएगा। कल तक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश की जनता बदलाव को तैयार है। अब 5 साल कांग्रेस और 5 साल भाजपा के राज का सिस्टम खत्म होगा। हिमाचल की जनता इतिहास लिखकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *