आईएएस खेमका ने सीएम को पत्र लिखा:विजिलेंस का हेड बना दें, भ्रष्टाचार के खिलाफ संग्राम करना चाहता हूं

Spread the love

पंजाब/हरियाणा: सीनियर आईएएस अशोक खेमका ने सीएम मनोहर लाल को भेजे पत्र में लिखा कि वे कैंसर की तरह जड़े जमा चुके भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें विजिलेंस विभाग का नेतृत्व करने का मौका दिया जाए। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहे हैं। उन्हें मौका दिया गया तो यह भ्रष्टाचार के खिलाफ वास्तविक संग्राम होगा। कोई कितना भी बड़ा और ताकतवर क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। खेमका वर्तमान में अभिलेखागार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। उनकी सर्विस के महज दो साल 4 माह शेष हैं।

फिलहाल स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के डीजी सीनियर आईपीएस शत्रुजीत कपूर हैं, जबकि प्रशासनिक सचिव खुद मुख्य सचिव संजीव कौशल हैं। ये दोनों ही ब्यूरो को हेड कर रहे हैं। वहीं, बात मंत्रियों की करें तो विजिलेंस सीएम के पास है। यानी सीएम, सीएस और डीजी के हाथ में विजिलेंस की कमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *