अमृतसर: नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह के दिशा-निर्देशों पर एम.टी.पी. विभाग ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। ए.टी.पी. हरजिंदर सिंह,परमिंदरजीत सिंह, बिल्डिंग इंस्पैक्टर अंगद सिंह, अरुण कुमार, मनीष कुमार एवं पुलिस फोर्स सहित पहले मॉल रोड़ पर एक बिल्डिंग को सील किया गया।
वहीं मजीठा रोड पर कैनरा बैंक के सामने बन रही बिल्डिंग पर जमकर हथौड़ा चलाकर छतों को तोड़ा गया। वहीं बिल्डिंग के फ्रंट को डिच मशीन की सहायता से तोड़ा गया। उक्त सख्त कार्रवाई एम.टी.पी. विभाग की ओर से काफी लम्बें समय के बाद की गई है।
विभाग काफी लम्बे समय के बाद कुम्भकर्णी नींद से जागा है। शहर में अवैध निर्माणों का बनना ताबड़तोड़ शुरू हुआ है, जिसे रोकने टोकने वाला कोई नहीं है।
