अब तक 3.69 लाख श्रद्वालुओं ने किए अमरनाथ के दर्शन:पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा, अभी 34 दिन बाकी

Spread the love

देश: एक जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा को 27 दिन हो चुके हैं। अब तक 3.69 लाख श्रद्वालु अमरनाथ के दर्शन कर चुके। इसी के साथ पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया।

साल 2022 में पूरे सीजन कुल 3.65 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस साल ये आंकड़ा 369,288 पहुंच गया। जबकि यात्रा में अभी एक महीने से ज्यादा का समय बचा है। 62 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा 31 अगस्त को खत्म होगी।

यात्रा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, गुरुवार को 9,150 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किया। वहीं तीर्थयात्रा के दौरान विभिन्न कारणों से 40 लोगों की मौत हो गई है।

इस साल कई विदेशी श्रद्वालु भी अमरनाथ यात्रा पर आए हैं। चार दिन पहले कैलिफोर्निया से आए दो अमेरिकी नागरिक जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा करने पहुंचे थे। इनका वीडियो अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने शेयर किया। इन नागरिकों का कहना है- “स्वामी विवेकानन्द अमरनाथ आए, उन्हें बहुत अद्भुत अनुभव हुआ था। मैं इस कहानी को 40 साल से जानता हूं। यहां आना असंभव लग रहा था। ये किसी सपने की तरह था। लेकिन भोलेनाथ की कृपा से सब कुछ हो गया एक साथ और हम यहां हैं। हम बता नहीं सकते कि हमें कैसा महसूस हो रहा है।”

अमरनाथ यात्रा अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल के रास्ते होती है। बालटाल वाला छोटा रास्ता इस बार काफी डेवलप हो चुका है। 16 किमी के रूट पर 11 किमी रोड बनने से राह आसान हो चुकी है। हालांकि 5 किमी रास्ता अब भी संकरा है। यात्रा की सुरक्षा को पांच लेयर में बांटा गया है। गुफा के पास पहली बार ITBP मोर्चे पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *