सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं दो दिन और रहेंगी बाधित, पंजाब-हरियाणा बॉर्डरों पर डटे किसान

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने जैसी कई मांगों पर अड़े हैं। उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम हैं।

किसान संगठनों के दिल्ली कूच करने के बाद पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर लगते हरियाणा के सात जिलों में इंटनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बाधित रहेंगी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पहले यह रोक 13 फरवरी तक थी जो बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *