शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला शहर में पिछले सात दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। वीरवार को नगर निगम मेयर सुरेंद्र चौहान के साथ हुई बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कर्मचारियों की मांगों को लिखित रूप में मानने का आश्वासन दिया है। अब 4 जून को होने वाली एजीएम बैठक में इन फैसलों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। वहीं यूनियन ने साफ किया है कि अगर AGM में मांगों को लागू नहीं किया गया तो दोबारा हड़ताल शुरू की जाएगी।
नगर निगम शिमला और सफाई कर्मियों के बीच समझौते के तहत सफाई कर्मियों के वेतन में 10 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए 41 कर्मियों की सेवाएं भी बहाल होंगी।
कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित 4-9-14 नीति से जुड़ी मांगों पर भी सहमति बनी है, जिसके तहत कर्मियों को 15 दिन का विशेष अवकाश दिया जाएगा। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कर्मचारियों को लिखित आश्वासन देते हुए कहा कि सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
सैहब समिति के अध्यक्ष जसवंत ने आंखें बैठक के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस ले ली है मेयर ने उनकी सभी मांगे लिखित रूप में स्वीकार कर ली है। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 4 जून को बैठक में अगर ये सभी। माँगे मानी नहीं जाती है तो दोबारा हड़ताल करेंगे।
