शिमला में निकाह विवाद, हिंदू संघर्ष समिति नेता हाउस अरेस्ट

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्री राम मंदिर हॉल में प्रस्तावित ‘निकाह’ रिसेप्शन के विरोध में हिंदू संगठनों ने विरोध का ऐलान किया था, जिसके तहत आज दोपहर तीन बजे मुंडन कार्यक्रम किया जाना था।

विरोध प्रदर्शन से पहले ही शिमला पुलिस हरकत में आ गई और हिंदू संघर्ष समिति के नेताओं को उनके घरों में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। समिति के नेता विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सुबह से ही उनके घर पहुंच गई और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया। बालूगंज मस्जिद में निकाह संपन्न होने के बाद श्री राम मंदिर हॉल में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जानी है, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *