बढ़ती ठंड से ठिठुरे प्रदेशवासी, पंजाब का यह जिला रहा सबसे ठंडा; आज घनी धुंध का अलर्ट, पढ़ें मौसम का अपडेट

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा:  राज्‍य में बढ़ती ठंड ने शहरवासियों की ठिठुरन बढ़ा दी है। गुरुवार को हल्‍की धूप निकलने और बीच-बीच में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 07 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं पिछले छह दिनों से घनी धुंध की वजह से ठंड से ठिठुर रहे लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत लेकर आया। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटते ही लगभग नौ जिलों में निकली हल्की धूप ने ठंड से थोड़ी राहत दिलाई। हालांकि रात में कड़ाके की ठंड रही। लुधियाना में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने वीरवार के लिए घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को नौ जिलों में दोपहर चार बजे तक धूप खिली रही। अभी भी इन जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम ही चल रहा है।

फ्लाइटें लेट, कई ट्रेनों का समय बदला

ठंड के चलते कई ट्रेनें व फ्लाइटें लेट रहीं। दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब साढ़े तीन घंटे लेट रही। दुबई का निर्धारित समय सुबह 8:40 था लेकिन यह दोपहर 12:07 बजे रवाना हुई। कई ट्रेनों का समय भी बदला गया है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ विज्ञानी डा. एके सिंह के अनुसार वीरवार को अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर व मोगा में सुबह बहुत घनी धुंध पड़ने की संभावना है। आठ जनवरी से कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *