शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश में नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। प्रदेश में 47 नगर पंचायत और नगर परिषद के लिए चुनाव हुए जिसमें भाजपा 35 और कांग्रेस 31 नगर पंचायत व नगर पंचायत पर जीत का दावा कर रही है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन के महासचिव विनोद जिंटा ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए भाजपा झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं।
विनोद जिंटा ने कहा कि चंबा में कांग्रेस ने तीनों नगर पंचायत और नगर परिषद की सीटों पर जीत दर्ज की है भाजपा चंबा में खाता भी नहीं खोल पाई है। इसी तरह कांगड़ा में 6 नगर परिषद नगर पंचायत में कांग्रेस को पूरा समर्थन मिला है यहां भी भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई। हमीरपुर में दो, शिमला में 9 में पांच में कांग्रेस को बहुमत मिला है, दो बीजेपी जीती है जबकि दो कांग्रेस गठबंधन के साथ नगर पंचायत और नगर परिषद अध्यक्ष बनाएगी।सिरमौर में दो कांग्रेस और एक बीजेपी जीती हैं।
सोलन में दो भाजपा को मिली है जबकि दो निर्दलीय को समर्थन मिला है। प्रदेश में कांग्रेस ने 47 में से 31 नगर परिषद और नगर पंचायत जीती है जबकि भाजपा 16या 17 नगर पंचायत और नगर परिषद में जीती है। विनोद जिंटा ने चारों नगर निगम में भी कांग्रेस की जीत का दावा किया और भाजपा को नगर पंचायत और नगर परिषद नतीजों पर खुली डिबेट की चुनौती दी है। विनोद जिंटा ने कहा कि सत्ता के इस सेमीफाइनल में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन रहा है और 2027 में कांग्रेस रिपीट करेगी।
